ओबरा: जुगैल के खेवधा मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Apr 23, 2026 जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बीती रात उस समय घटित हुई जब बुधवार की रात्रि तकरीबन 11 बजे बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर जाने लगा।