थावे थाना क्षेत्र के धतीवना गांव से अज्ञात चोरों द्वारा दो मवेशी (भैंस )की चोरी कर ली गई। जिसको लेकर परिजन सदमे में हैं। धतिवना गांव के रामाधार चौधरी ने बताया कि ग्यारह बजे रात तक हम जगे हुए थे। हमारी दो भैंसों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा लगभग बारह बजे रात में कर ली गई।जबकि डेढ़ बजे रात में सो कर उठा तो देखा की मेरी दोनों भैंस नहीं है।