नौगढ़: नौगढ़ में आंधी-तूफान से भारी तबाही, नुकसान का सर्वे शुरू
नौगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई कच्चे मकान, टीनशेड दुकानें और शादी के पंडाल व बिजली के खम्भे पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। मामले में आज गुरुवार को दोपहर 03 बजे को नौगढ़ उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि प्रभावित परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है और नुकसान के आधार पर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।