Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

➡️ सीएमएचओ डॉ. सिंह व डीपीओ श्री शर्मा ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ जिले में दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया केम्पैन 31 अगस्त तक संचालित किया जावेगा। इस हेतु जिले के अनुमानित 69922 बच्चों को सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के संयुक्त दल 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने हरदा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 मदीना कॉलोनी में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, एलएचवी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे। ➡️ ग्राम आमसागर में प्रथम दिवस 76 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई वन क्षेत्र के ग्राम आमसागर में दस्तक अभियान प्रथम दिवस मंगलवार को ए.एन.एम., सीएचओ, आशा कार्यकर्ता एवं आँगनवाडी कार्यकर्ता के संयुक्त दल ने 5 वर्ष की आयु वाले 111 बच्चों के लक्ष्य के विरूद्ध 76 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई। बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण हेतु सभी बच्चों को ओ.आर.एस. के पैकेट एवं जिंक की टेबलेट प्रदान की गई। साथ ही दस्तरोग, निर्जलीकरण, गंभीर कुपोषित की पहचान तथा अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से ग्रसित बच्चो की जाँच की तथा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 9 गर्भवती महिलाओं की जॉच एवं 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ग्राम आमसागर के संयुक्त दल में श्रीमति सोनिका धुर्वे सीएचओ, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमति सावित्री तिग्गा, ऑगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति स्नेहलता तिवारी, आशाकार्यकर्ता श्रीमति गुलाब ईवने एवं श्री महेन्द्र सिंह सपोर्ट स्टाफ उपस्थित थे। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Harda #DastakAbhiyan #StopDiarrhoea #PoshanAbhiyan #WCD #HealthForAll

2 views | Harda, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

MORE NEWS

भारतीय किसान संघ रात्रि भोजन लाइव

भारतीय किसान संघ रात्रि भोजन लाइव

Harda, Harda | Jul 14, 2026

सिराली बारिश मे टूटा रोड़ ग्राम पंचायत से बना रहे थे! तहसीलदार ने ट्रैक्टर जेसीबी जप्त कर लिए ग्राम पंचायत भगवानपुरा का मामला Dr Mohan Yadav हरदा तक Arun Malviya

सिराली बारिश मे टूटा रोड़ ग्राम पंचायत से बना रहे थे! तहसीलदार ने ट्रैक्टर जेसीबी जप्त कर लिए ग्राम पंचायत भगवानपुरा का मामला Dr Mohan Yadav हरदा तक Arun Malviya

Harda, Harda | Jul 14, 2026

➡️ ग्राम पंचायत कासरनी तथा आमसागर में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

➡️ स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं) के बारे में दी जानकारी

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत कासरनी तथा आमसागर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव श्री चन्द्रशेखर राठौर ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में विस्तार से बताया। बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। 
 
इस अवसर पर नालसा डॉन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न कल्याणकारी शासकीय योजनाओं एवं नालसा व सालसा की विधिक सहायता योजनाओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा म.प्र. में “स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं)” से संबंधित विवादों के निराकरण के लिये प्रदेश के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना की गई है। स्थायी लोक अदालतें जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत हैं। स्थायी लोक अदालतें, लोक-उपयोगी सेवायें जैसे वायु, सड़क या जल मार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, या डाक, तार या टेलीफोन सेवा, या किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, या सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, या अस्पताल या औषधालय सेवा, या बीमा सेवा, से संबंधित विवादों का संज्ञान लेंगी। “सेवाओं” से तात्पर्य ऐसी किसी भी प्रकार की सेवा से है जो उसके संभावित प्रयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। कोई भी व्यक्ति लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित ऐसे विवाद जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं उन विवादों का निराकरण जिला न्यायालय में स्थापित उपरोक्त स्थायी लोक अदालत के माध्यम से करा सकता है।
 
जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समाज को दहेजमुक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता या सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बनाना है। इन शिविरों में ब्लॉक समन्वयक जनपद पंचायत टिमरनी श्री पवन धार्मिक, ग्राम पंचायत कासरनी के सचिव श्री गणेश पाटिल, सह सचिव श्री मनीष गुर्जर तथा ग्राम पंचायत आमसागर के सचिव श्री कैलाश बिलारे, सह सचिव श्री दीपक चौरसिया, ग्रामीणजन, तथा पैरालीगल वॉलंटियर श्री अमजद खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
#Harda #हरदा

➡️ ग्राम पंचायत कासरनी तथा आमसागर में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ➡️ स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं) के बारे में दी जानकारी म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत कासरनी तथा आमसागर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव श्री चन्द्रशेखर राठौर ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में विस्तार से बताया। बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नालसा डॉन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न कल्याणकारी शासकीय योजनाओं एवं नालसा व सालसा की विधिक सहायता योजनाओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा म.प्र. में “स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं)” से संबंधित विवादों के निराकरण के लिये प्रदेश के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना की गई है। स्थायी लोक अदालतें जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत हैं। स्थायी लोक अदालतें, लोक-उपयोगी सेवायें जैसे वायु, सड़क या जल मार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, या डाक, तार या टेलीफोन सेवा, या किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, या सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, या अस्पताल या औषधालय सेवा, या बीमा सेवा, से संबंधित विवादों का संज्ञान लेंगी। “सेवाओं” से तात्पर्य ऐसी किसी भी प्रकार की सेवा से है जो उसके संभावित प्रयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। कोई भी व्यक्ति लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित ऐसे विवाद जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं उन विवादों का निराकरण जिला न्यायालय में स्थापित उपरोक्त स्थायी लोक अदालत के माध्यम से करा सकता है। जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समाज को दहेजमुक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता या सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बनाना है। इन शिविरों में ब्लॉक समन्वयक जनपद पंचायत टिमरनी श्री पवन धार्मिक, ग्राम पंचायत कासरनी के सचिव श्री गणेश पाटिल, सह सचिव श्री मनीष गुर्जर तथा ग्राम पंचायत आमसागर के सचिव श्री कैलाश बिलारे, सह सचिव श्री दीपक चौरसिया, ग्रामीणजन, तथा पैरालीगल वॉलंटियर श्री अमजद खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

➡️ वर्षाकाल में नालियों की सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें: सीईओ श्रीमती जोसेफ

➡️ खिरकिया में जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित, अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। 

बैठक में उन्होंने वर्षाकाल को देखते हुए पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गंदगी और जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। 

श्रीमती जोसेफ ने वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमों तथा नलजल योजना के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवासों की स्वीकृति, किस्त भुगतान और पूर्ण आवासों को जियो-टैग करने के निर्देश दिए।

जिन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर, संपत्ति कर और प्रकाश कर संग्रहण की प्रगति कम पाई गई, उन पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को 3 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, फील्ड अमले द्वारा निरंतर फील्ड विजिट करने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की कार्यपालन यंत्री सुश्री निशि बैश, सहायक यंत्री श्री मंदीप किरार, उपयंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित खिरकिया जनपद के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।

#Harda #JanpadKhirkia #SwachhBharat
#हरदा Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

➡️ वर्षाकाल में नालियों की सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें: सीईओ श्रीमती जोसेफ ➡️ खिरकिया में जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित, अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वर्षाकाल को देखते हुए पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गंदगी और जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। श्रीमती जोसेफ ने वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमों तथा नलजल योजना के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवासों की स्वीकृति, किस्त भुगतान और पूर्ण आवासों को जियो-टैग करने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर, संपत्ति कर और प्रकाश कर संग्रहण की प्रगति कम पाई गई, उन पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को 3 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, फील्ड अमले द्वारा निरंतर फील्ड विजिट करने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की कार्यपालन यंत्री सुश्री निशि बैश, सहायक यंत्री श्री मंदीप किरार, उपयंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित खिरकिया जनपद के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। #Harda #JanpadKhirkia #SwachhBharat #हरदा Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Harda, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026