जमुई: पांच दिवसीय नुक्कड़-नाटक प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला के तहत कलाकारों को दिया जाएगा महाअभियान
Jamui, Jamui | Feb 17, 2026 जिला कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में 21 फरवरी से आपकी सरकार आपके द्वार सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय नुक्कड़-नाटक प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है। इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा मंगलवार 4 बजे जानकारी दी।