टीकमगढ़: टीकमगढ़: सेप्टिक टैंक में डूबने से दो भाइयों की मौत, ढाई घंटे बाद निकाले गए शव
टीकमगढ़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना टीकमगढ़ के शिव नगर कॉलोनी में एक निर्माण अधीन मकान की है जहां खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 7 वर्षीय आशीष यादव और 5 वर्षीय नरेंद्र यादव की जान चली गई।