प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के मंगराडीह गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए रास्ते पर