मुरैना नगर: पोरसा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, परिजनों ने बचाई जान,गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के शिकारा गांव निवासी 24 वर्षीय दीपक ने आज शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर पोरसा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार जारी है। युवक दिल्ली में ऑनलाइन काम करता था और दो माह से गांव में रह रहा था।