सुनेल: पेटभर में करंट की चपेट में आने से हुई किसान की हुई मौत
सुनेल क्षेत्र के पेटभर गांव में मंगलवार को खेत पर सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। पेटभर गांव में खेत पर फसल सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान कारुलाल की मौत हो गई। किसान को सुनेल के अस्पताल लेकर लाए,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।