मेरठ: मेरठ ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की मौत पर हंगामा, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया
Meerut, Meerut | May 3, 2026 मेरठ के सूरजकुंड स्थित ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की मौत और इलाज में लापरवाही के आरोप पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि कई गोवंश इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मर गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।