हाथरस: ऑपरेशन शिकंजा के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 27 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत कोतवाली मुरसान प्रभारी ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गांव करील निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 27 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।