महोबा: जनपद के सटे झिन्ना गांव के एक बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम
महोबा जनपद की सीमा से सटे छतरपुर जनपद के झिन्ना गांव निवासी 65 वर्षीय बसंता नामक बुजुर्ग कि अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग अचेत अवस्था में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।