नीम का थाना: राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतिम दिवस पर वालीबाल व मटकी फोड प्रतियोगिता का पाटन महाविद्यालय में हुआ आयोजन
नीमकाथाना के पाटन महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतिम दिवस शनिवार को प्राचार्य डॉ मदन लाल मीणा के सानिध्य में वॉलीबॉल तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सबल ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र संदीप गुर्जर के नेतृत्व वाली टीम ने विजय प्राप्त की वही राहुल मीणा टीम रनर रही