नीम का थाना: अखिल भारतीय 21 वीं पशु गणना के लिए मिलन मैरिज गार्डन मे प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित
अखिल भारतीय 21वी पशुधन गणना 2024 को लेकर शुक्रवार को शहर के मिलन मेरिज गार्डन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस पशुगणना में लगाए गए पर्यवेक्षक एवं प्रगणको को 21वी पशुधन गणना 2024 के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई ।सेमिनार का पशुपालन विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ रणजीत मेहरानिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया ।