नीम का थाना: मंढोली गौशाला के सामने स्कूल बस की टक्कर से नंदी की हुई मौत, गौ रक्षक दल के सदस्यों ने किया विरोध-प्रदर्शन
नीमकाथाना मंढोली गौशाला के सामने वरदा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की बच्चों से भरी बस ने एक नंदी (सांड) को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के आधा घंटे तक तड़पने के बाद नंदी की मौत हो गयी।मोके पर पहुँचे गौ रक्षक दल मांकड़ी तथा मंढोली के ग्रामवासियों ने संस्था के डायरेक्टर से नंदी के अंतिम संस्कार के खर्च तथा एक चारे की पिकअप की मांग की । इसी मांग को लेकर गौ रक्षक धरने पर बैठ गए।