नीम का थाना: फेस्टिवल सीजन में 1 सितंबर से 2 स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, नीम का थाना स्टेशन पर दो मिनट का होगा ठहराव
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का फेस्टिवल सीजन में रेलवे द्वारा संचालन 1 सितम्बर से किया जायेगा। नीमकाथाना के रेल यात्रियों को दो नई रेल गाडियो से सफर करने की सुविधा मिलेगी। नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर इन दोनो ट्रैनो का 2 मिनट का ठहराव होगा। मदार रोहतक मदार एवं रेवाड़ी रींगस रेवाड़ी स्पेशल के बीच दो स्पेशल ट्रेनो के संचालन से आमजन को फायदा होगा