बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया खुलासा, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की हैं। इस गैंग के दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। जो रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया की दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी की तीन बाईक बरामद हुई है।