गुना नगर: बच्चों को बिना कारण के TC काटकर स्कूल से निकलने का आरोप गुना का परिवार कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा लगाई न्याय की गुहार
गुना कलेक्ट्रेट में 1 जुलाई को एक परिवार धरने पर बैठ गया। फरियादी दिलीप थापर का आरोप है अल्फा स्कूल से उनके बच्चों को बिना कारण के TC काटकर निकाल दिया है। उनकी एक बच्ची डायबिटीज की पीड़ित है। 1 जुलाई को परिवार ने आरोप लगाया और धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगाई। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी पहुंचे कहा, दोनों पक्षों से बात कर जैसा होगा कार्रवाई करेंगे।