रसूलाबाद: मधु निवादा में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन का आरोप, रात में जेसीबी से हो रहा मिट्टी का दोहन
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सुजानपुर के मजरा मधु निवादा में वन विभाग की भूमि पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे वन विभाग की भूमि और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया