अमरोहा: अमरोहा में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डिडौली पुलिस हुई अलर्ट
Amroha, Amroha | Apr 9, 2026 अमरोहा में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में Mission Shakti अभियान के तहत महिला पुलिस टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। शक्ति दीदी टीम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।