सांगानेर: राजस्थान में 10% आरक्षण की मांग को लेकर घुमंतू जातियों ने जयपुर में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
राजस्थान में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 2 साल से आंदोलनरत घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु जातियों ने अब सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आज बुधवार से जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में महापड़ाव डाल दिया। महापड़ाव में राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु जातियों के लोग शामिल होने जयपुर पहुंचे।