मेदिनीनगर (डालटनगंज): नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी रैली
मेदिनीनगर में सोमवार की शाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने भव्य स्कूटी रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। इस रैली में विभिन्न महिला संगठनों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। रैली की शुरुआत महापौर आवास से हुई, जिसे महापौर अरुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली छहमुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुए लता मंगेशकर चौक तक पह