हाजीपुर: भवनों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM वर्षा सिंह के निर्देश
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को रात लगभग 8 बजे बताया ग्रीष्मकाल के दौरान बढ़ती गर्मी, विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग तथा अन्य कारणों से भवनों, कार्यालयों एवं बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।