चूरू: होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने लिया रिमांड पर
Churu, Churu | Aug 29, 2024 चूरू की होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। कोतवाली थाना एसआई राम प्रताप ने बताया कि 18 अगस्त 2024 को होटल सनसिटी के कार्मिक मन्जत अली ने फायरिंग को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था।