बेगूसराय: बेगूसराय DM के निर्देश पर मद्द निषेध विभाग ने 123 लीटर अवैध शराब बरामद की, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली. गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा में कार्रवाई हुई है.