मंझनपुर: काशिया पूरब में इश्क बना जानलेवा, प्राइवेट फार्मासिस्ट ने निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव में गुरुवार को लगभग 9 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कशिया पूरब निवासी दीपेश कुमार (पुत्र संतलाल), जो पेशे से प्राइवेट फार्मासिस्ट थे, उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।