अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान के तहत रानीगंज प्रखंड के लकुनमा गांव पहुंचकर संथाली एवं महादलित समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।