#अलीगढ़ में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, #डीएम_अविनाश_कुमार की अपील, 17 और 24 अक्टूबर को बूथों पर लगेंगे कैंप,अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और छूटे हुए नाम जुड़वाने की अपील की है। इसके लिए 17 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में नागरिक मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और जरूरी आवेदन कर सकेंगे। पहली बार वोटर बनने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
#Aligarh #AvinashKumar #VoterList #VoterRegistration #ElectionCommission #UPNews
Koil, Aligarh | Oct 14, 2026