अलीगंज: ग्योरिया तिराहे पर पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 5 लोग हुए घायल, एक बच्ची की हुई मौत
Aliganj, Etah | Jul 6, 2025 अलीगंज थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड पर एक ही परिवार के पांच लोग पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए,घटना रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है,ग्यौरिया तिराहे के समीप की घटना है,घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है,बाकी चारों घायलों को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है,घटना की जानकारी होने पर अलीगंज सीएचसी पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हैं।