भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 48 घंटे में किया खुलासा, 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर किया बरामद
Bhinay, Ajmer | May 23, 2026 भिनाय थाना पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुए एक ट्रेलर को महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।शनिवार को दोपहर 12 बजे थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने मामले का खुलासा किया।गत 21 मई 2026 को परिवादी मुकेश गुर्जर निवासी रतनपुरा ने थाने पर उपस्थित होकर अपना ट्रेलर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।