मौदहा: मौदहा पुलिस ने बांदा मार्ग से चोरी की बैटरियों के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र में ईरिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने बांदा मार्ग में कपसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच अदद ईरिक्शा की बैटरियां और एक बैगन आर चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। इस मामले में गत 9 अप्रैल को रोहित पुत्र रामकरन निवासी ग्राम उरदना ने ईरिक्शा से बैट्री चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने धारा 305(सी) भारतीय न्