अंबाह: बाल विवाह के खिलाफ धर्म गुरुओं की हुंकार, खजूरी रोड स्थित कोल्ड वाले मंदिर में महापंचायत का आयोजन
Ambah, Morena | May 29, 2026 अंबाह ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत धर्म गुरुओं की महापंचायत आयोजित हुई। कार्यक्रम में करीब आधा सैकड़ा धर्म गुरुओं ने भाग लेकर बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सिन्नाम सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है और इसमें शामिल लोग कानूनन दोषी हो सकते हैं। सभी धर्म गुरुओं ने समाज में जागरूकता फैलाने की बात कही।