बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी की सीईओ रीना कुमारिया की कथित तानाशाही, मनमानी और भ्रष्ट कार्यशैली से नाराज पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव संगठन ने 22 जनवरी से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। संगठन ने तहसीलदार अंजू लोधी व थाना बनखेड़ी में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।