🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
सिकंदरपुर सिरोसी क्षेत्र में गंगा नदी का रौद्र रूप, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा
उन्नाव के सिकंदरपुर सिरोसी से एरा, भदियार, गड़बड़ खेड़ा, परभणी, बाबू खेड़ा, बिधनू, जगदीशपुर, अटरी, बंधवा, प्यारेपुर और करीमाबाद समेत कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अब गंगा नदी का रौद्र रूप दिखाई देने लगा है।
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते कुछ गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हालात को देखते हुए इस क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की जरूरत है।
ग्रामीणों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने में देरी न करें।
🎙️ न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता
ध्रुव लाल साहू, उन्नाव
Unnao, Unnao | Aug 31, 2026