मंझनपुर: इचौली गांव में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमले का मामला, एएसपी ने बताया 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5 आरोपी हुए अरेस्ट
एएसपी अमिता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस टीम एनडीपीएस एक्ट के 02 वारंटियों की दबिश हेतु आई थी, थाना सैनी के वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद बैगर थाना कोखराज को सूचना दिए बिना थाना पुलिस की मदद से ग्राम इचोली पहुंच गई,संबंधित वारंटी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का एक आरक्षी घायल हो गया।