थरथरी प्रखण्ड के रायपुर कोयल बिगहा के एक युवक का गला रेतकर हत्या कर बोरा में बंद शव लखा चक मोड़ के पास मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र के लोग मातम में डूब गए । सूचना प्राप्त होते ही बुधवार की दोपहर तीन बजे हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाने की कोशिश की।