बिजनौर: बिजनौर के चांदपुर निवासी व्यक्ति की कुवैत में हृदय गति रुकने से मौत, परिजनों ने दफनाने की अनुमति दी
Bijnor, Bijnor | Jul 17, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर के मोहल्ला कटकोई निवासी मुनव्वर की कुवैत में हृदय गति रूकने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मुनव्वर की उम्र करीब 52 वर्ष थी। और वह इलेक्ट्रीशियन थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार के लोगों ने मुनव्वर का शव कुवैत में ही दफनाने की अनुमति दे दी है।