बेरो: बेड़ो के जरिया और कराँजी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म, लोग परेशान
Bero, Ranchi | May 17, 2026 बेड़ो प्रखंड के जरिया पेट्रोल पंप और कराँजी स्थित एचपी पेट्रोलियम पंप में रविवार सुबह से पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने जल्द पेट्रोल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।