ललितपुर: पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई करोड़ों की लागत से बनी सड़कों की मिस्त्री चप्पल से कर रहा मरम्मत, वीडियो हुआ वायरल
अमृत 2 योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने के लिए करोड़ की सड़कों को खोदा गया था । जिसकी मरम्मत की जा रही है। जिसमें की भारी अनियमितता देखने को मिल रही है ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क की मरम्मत करता हुआ एक मिस्त्री जिसके पास काम करने के लिए एक कन्नी भी नहीं है वह चप्पल से सड़क की मरम्मत कर रहा है जिसका की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।