बरेली: नाबालिग से दरिंदगी के दोषी को 10 साल की सजा, अपहरण में परिवार भी फंसा
बरेली के मीरगंज में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई। आरोपी ने जमानत पर छूटकर दोबारा वारदात की थी। मामले में उसके भाई, पिता और मां को भी अपहरण में दोषी मानते हुए 3-3 साल की सजा दी गई। 7 गवाहों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।