मल्हारगढ़: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पिपलिया मंडी वितरण केंद्र
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पिपलिया मंडी वितरण केंद्र पहुंचा। अधिकारियों के नहीं मिलने पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने मल्हारगढ़ डीई से फोन पर चर्चा की, इस दौरान विजेश मालेचा, श्यामलाल मालवीय, बंशीलाल पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे,