रामपुर: आजम खान के करीबी अजहर अहमद खान को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से बाहर आएंगे
Rampur, Rampur | May 29, 2026 समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के करीबी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है, जिसके बाद रामपुर कोर्ट में जमानती दाखिल कर दिए गए हैं। सन 2022 से जेल में बंद अजहर अली खान अब बहुत जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे।