गोपालगंज: गोपालगंज जिले से हार्डकोर नक्सली समीर दांगी गिरफ्तार, आतंकी ग तिविधियों में दर्ज है यूएपीए केस, हथियार बरामद
गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हार्डकोर नक्सली समीर डांगी को गिरफ्तार किया है। गया जिला के रहनेवाले नक्सली समीर दांगी के पास से एक देसी कट्टा, 1.28 किलोग्राम चरस और चोरी की एक बाईक मिली है।समीर डांगी पर औरंगाबाद और गया जिला में तीन नक्सली हमला करने के अलावा यूएपीए एक्ट यानी (आतंकी ग तिविधियों) के दो मामले भी दर्ज है।