पलामू जिले में पिछले 30 वर्ष से डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उसके एक दर्जन सदस्यों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने मिलकर इसी महीने 2 एवं 22 अगस्त को क्रमशः नौडीहा बाजार एवं मेदिनीनगर के सिंगरा बजराहा में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था।