नैनपुर: नगर में होली के बाद नैनपुर थाने में पुलिस का होली मिलन समारोह संपन्न
नगर में होली के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुवार 1:00 बजे नैनपुर थाना परिसर में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा सहित पुलिस स्टाफ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में नगर की जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे।