बागपत: सरूरपुर कलां के किसानों ने पुलिस चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jul 20, 2026 सोमवार की सुबह करीब साढे 11 बजे सरूरपुर कलां गांव निवासी सुभाष नैन के मुताबिक खेतों में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। गत 19 जुलाई की शाम करीब छह बजे रवि, कंवरपाल और रजबीर एक बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे थे। किसान कंवरपाल और रजबीर खेत में पैदल जाने में असमर्थ थे। युवक रवि बाइक से उन्हें छोडने जा रहा था।