रामनगर: कोतवाली रामनगर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोंधवा में लाखों रुपए की चोरी, मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
कोतवाली रामनगर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोंधवा में 2 जुलाई की रात अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी किया है।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार तिवारी की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। रामनगर पुलिस आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे मामले की जांच कर रही है।