गोहद: मालनपुर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर चलवाई जेसीबी, एसआरएफ तिराहे से नोवा चौराहे तक हटाया अतिक्रमण
Gohad, Bhind | Jul 8, 2026 मालनपुर में बुधवार को लगभग 4 बजे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, एमपीआईडीसी एवं अन्य विभागों की टीम ने एसआरएफ तिराहे से नोवा चौराहे तक सड़क किनारे एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया।प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर स्थायी रूप से ढाबे, दुकानें, टीनशेड अन्य निर्माण कर कब्जा कर लिया।