10 साल से फरार हत्या का वारंटी गिरफ्तार, रीठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को वर्ष 2016 में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन तब से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था,