बेगूसराय: मोहम्मद वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में चर्चित मोहम्मद वकील हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां चौकीदार के साले मोहम्मद वकील की पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।